-->

Breaking News

पंचायत सचिवों की मांगों पर सख्त हुई सरकार



भोपाल : मध्यप्रदेश के पंचायत सचिव संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल सौंपे गये पत्र पर के बाद सरकार अब क्या नया कदम उठायेगी बेरहमी से इंतजार है । मांगो के निराकरण के लिए सतत जारी प्रयाशों की कड़ी में विभागीय मंत्री एवम मुख़्यमंत्री निवास में Acs इकबाल सिंह बैस की उपस्थिति में चर्चा हो चुकी है, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा से पंचायत सचिव संगठन की ओर से मांगो के विषय मे आधिकारिक पत्र मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल को देने के निर्देश पंचायत मंत्री व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने दिए थे।

दिनेश शर्मा को प्रदेश के कर्मचारी संगठनों की संयुक्त मोर्चा की बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होना था, संयुक्त मोर्चा की मांगों में पंचायत सचिवों की मांगों को शामिल कराने के लिए उपस्थित होना अनिवार्य था, इसलिए प्रमुख सचिव से मिलने के लिए संगठन टीम को रवाना करके प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा संयुक्त मोर्चा की बैठक में रवाना हो गए।

संगठन की टीम ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पत्र सौप दिया है, अब आदेश जारी करने के पूर्व में मुख्यमंत्री के सचिवालय स्तर की कार्यवाही होगी।

माना जा रहा है कि अधिकारी स्तर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, अब मामला मुख्यमंत्री के सचिवालय में लंवित है, जिसका निराकरण किसी भी दिन किसी भी समय हो सकता है, सचिवों के त्याग, तर्पण, धरना-आंदोलन,रैली और 51 जिलो की मालाओं से किये गए स्वागतो के परिणाम स्वरूप छटवे वेतनमान की सौगात शीघ्र मिलने के आसार हैं ।

संगठन की टीम में _नरेन्द्रसिंह राजपूत संभाग अध्यक्ष नमर्दापुरम, राजेन्द्र जी चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री, नित्यानंद उपाध्याय प्रदेश महासचिव, प्रवीण शर्मा जिला अध्यक्ष उज्जैन, पंकज शर्मा प्रदेश सगंठन मंत्री, पंकज ज पंड्या उज्जैन, राजेन्द्र सिंह तवंर ब्लाक अध्यक्ष उज्जैन, मानसिंह डामेचा जिला मिडीया प्रभारी उज्जैन, रविन्द्र प्रताप सिंह , रमेश जी वर्मा, राधेश्याम जाट_ आदि उपस्तिथ रहे।

देर है अंधेर नही सरकार के घर में सचिवों के कल्याण सम्बंधी प्रक्रिया जारी .....? अब बश इंतजार मुखिया के एलान का

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com