सभी चुनावों के लिए एक मतदाता सूची पर विचार किया जाये : राज्यपाल राम नाईक
लखनऊ :
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सुझाव दिया कि लोक सभा, विधान सभा,
ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय की एक मतदाता सूची होने पर विचार किया जाये।
नाईक ने कहा कि कई बार लोग शिकायत करते हैं कि विधानसभा में उन्होंने मतदान
किया था किन्तु ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय की मतदाता सूची में उनका नाम
नहीं था। चुनाव डयूटी में लगे कर्मी, जो मतदान नहीं कर पाते, उनके लिए
मतदान की प्रक्रिया का सरलीकरण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत योग्य मतदाता सूची बने तथा ठीक प्रकार से मतदाता सूची में नाम अंकित हो। मतदान से कोई वंचित न हो, इसका ध्यान रखा जाये।‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2018’ का उद्घाटन आज राज्यपाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल वेंकटेश्वर लू ने किया।
नाईक ने कहा कि भारत सबसे बड़ा जनतंत्र है। संविधान ने भारत के सभी व्यस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया है। मताधिकार का उपयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले व्यस्कों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करना चाहिए। मतदान का अधिकार मिले और मतदान न करें, यह उचित नहीं है। जागरूक जनतंत्र में मतदान का अपना महत्व होता है। सरकारें मतदान के आधार पर बनती हैं।
राज्यपाल ने बताया कि 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 23 पार्टियों के सहयोग से सरकार बनी थी। अविश्वास प्रस्ताव आने पर सरकार गिर गयी जिससे एक वोट का महत्व पता चलता है। उन्होंने कहा कि एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने वाले विभिन्न जनपद के अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com