-->

Breaking News

उप निरीक्षक सोन सिंह के प्रयास को सलाम घायलों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर जान बचाने पर पुलिस कप्तान रिवार्ड देने की घोषणा की

उप निरीक्षक सोन सिंह के प्रयास को सलाम

घायलों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर जान बचाने पर पुलिस कप्तान रिवार्ड देने की घोषणा की 

अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979

समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों की सराहना तो की ही जानी चाहिए,  जिससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा लें तथा समाज एवं देषहित में ऐसा ही प्रदर्षन कर समन्वयवादी एवं परोपकारी समाज की भारतीय परम्परा को अक्षुण्य बनाये रखा जा सके। जीवन वही है जो दूसरों के काम आये। ऐसा ही कुछ काम किया है , अनूपपुर जिले के थाना राजेन्द्रग्राम में पदस्थ उपनिरीक्षक श्री सोने सिंह परस्ते ने । उनके छोटे से प्रयास से दो मोटर सायकिल में आपसी भिडन्त में घायल 6 लोगों को बचाया जा सका है। विगत 10 जनवरी को रात 8 बजे के दरमियान ग्राम बसनिहा में अत्याधिक ठंडी एवं अंधेरा होने के कारण आपस में आमने -सामने से भिडन्त हो गयी। एक मोटर सायकिल में तीन लोग तथा एक में दो लोग सवार थे। घटना शहडोल- अमरकंटक मार्ग की है, जहां आवागमन लगा ही रहता है । दुर्घटना के बाद 100 से 150 लोग तो इकठ्ठे तो हुए लेकिन किसी ने भी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। उन्ही में से एक व्यक्ति ने मोवाइल से राजेन्द्रग्राम थाने में सूचना दी। थाने में डायल 100 वाहन तत्काल उपलव्ध नही था। थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक श्री सोने सिंह को जैसे ही सूचना लगी, उन्होन तत्काल वाहन की व्यवस्था कर , घटनाष्स्थल पर पहुंचे। दोनो मोटर सायकिल चालकों श्री अशोक उर्फ लल्ला निवासी जटंगा तथा श्री रामेश्वर निवासी बेलडोंगरी के पैर घुटने के नीचे कई जगह से टूटे हुए थे, शरीर में और भी जगह चोट थी, वे कराहते हुए पडे थे। उन्हे उठाते भी नहीं बन रहा था। उन्होने तुरन्त लोगों के सहयोग से उन्हे अपने वाहन में लादा तथा अन्य घायलों को भी बिठाकर सामुदायिक केन्द्र राजेन्द्रग्राम लाये। रास्ते से ही डाॅक्टर को मोवाइल पर सूचना दे दी थी , खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ तैयार खडे थे । पहुंचते ही सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। जिन लोगों को चोटें अधिक थीं उन्हे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया , जिनका उपचार किया जा रहा है । डाक्टरों का कहना है कि यदि देर की जाती तो रक्त स्त्राव के कारण वाहन चालकों की जाने भी जा सकती थी । इस प्रकार उपनिरीक्षक श्री सोने सिंह परस्ते ने अपने मानवीय संवेदना का परिचय देकर दो लोगों का जीवन बचा लिया। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन उनके कत्र्तव्य पराणयता पर रिवार्ड देने का प्रस्ताव भेजने के निर्देष नगरनिरीक्षक राजेन्द्रग्राम थाने को दिये हैं ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com