-->

Breaking News

होशंगाबाद : जिला चिकित्सालय में युवाओं ने किया रक्तदान



होशंगाबाद। नगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती एक महिला मरीज को चिकित्सकों ने रक्त की कमी बताते हुए तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था करने को कहा। मरीज के परिजनों की मदद के लिए भाजयुमो जिला ब्लड हेल्पलाइन सेवा प्रकल्प के सदस्यों ने ब्लड की व्यवस्था कराई गयी। नगर के समाजसेवी युवा अनंत राजपूत एवं अन्य दो ने जिला चिकित्सालय जाकर महिला को रक्तदान किया। मरीज के परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा बताया कि 7 ग्राम हीमोग्लोबिन होने के कारण ऑपरेशन नही किया जा रहा था। जिसके बाद ब्लड हेल्पलाइन के जिला प्रभारी से संपर्क किया, जिसके बाद मरीज को तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान ब्लड हेल्पलाइन सेवा प्रकल्प के जिला प्रभारी गजेन्द्र गज्जू चौहान, वैभव सिंह सोलंकी, राहुल पटवा मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com