होशंगाबाद : नगर को नंबर 01 बनाने में सहयोग
होशंगाबाद। नगरपालिका परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत शहर को नंबर 01 बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। नपा द्वारा शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत नगर के मुख्य मार्गों, चौक चौराहों, विशेषकर घाटों पर यदि कोई भी व्यक्ति कचरा फैंकते पाया गया। खुले में शौच या थूकते हुए पाया गया तो नपा द्वारा अर्थदंड से दंडित किया जाएगा। जिसमें कुछ मुख्य क्षेत्रों से किरण होटल के पास, पुराना, बस स्टेंड, नया बस स्टैंड, महावीर टाकीज के पास इंदिरा चौक, हलवाई चौक, सतरस्ता, आदमगढ़, रेलवे पुलिया, बीएसएनएल चौराहा, छोटी बजरिया आदि स्थानों पर कोई भी व्यक्ति कचरा फैंकता अर्थदंड से दंडित किया जाएगा। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सीएमओ अमरसत्य गुप्ता, स्वच्छता सभापति नवीन कुमार पालीवाल ने जनता से अपील की है कि अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नपा द्वारा कठपुतली, कार्यक्रम विभिन्न वार्डों में जैसे 20, 23 और 22 नंबर वार्ड में किया गया। जिसमें सोना मेमोलियल स्कूल एवं सत्यम स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया। उक्त कार्य ओम सांई विजन संस्था के माध्यम से किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com