-->

Breaking News

जनता को धोखा दे रही है प्रदेश सरकार : डॉ अमित सिंह

"बदलेंगे मध्यप्रदेश संकल्प यात्रा"
 सतना : आम आदमी पार्टी की बदलेगे मध्य प्रदेश संकल्प यात्रा आज तीसरे दिन सतना विधानसभा के वार्ड क्रमांक-3 बगहा पहुँची जहाँ वार्ड का भ्रमण कर 5 नुक्कड़ सभाएं की गयी और पार्टी के पर्चे घर घर बाटे गये। इस दौरान 46 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

नुक्कड़ सभाओं के दौरान जिला सचिव व सतना विधानसभा के संयोजक डॉ अमित सिंह कहा कि पिछले 14 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्थिति बाद से बदतर कर दिया है।भयावह भृस्टाचार,महँगी बिजली,पानी का अभाव,शिक्षा और स्वास्थ्य की जर्जर व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महिला अत्याचार,किसान आत्महत्या,कुपोषण सभी मुद्दो में आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई बर्बादी को भाजपा सरकार ने चरम पर पहुँचा दिया है और इन दोनों के खेल में प्रदेश की जनता के साथ धोखा हुआ है।

नुक्कड़ सभाओं को यात्रा में शामिल सह संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार बड़गैया व वीरेंद्र सहाय सक्सेना,अनुसूचित जनजाती मोर्चा के लोकसभा प्रभारी मनीष प्रताप सतनामी,मीडिया प्रभारी राहुल पटनहा,प्रचार प्रसार प्रभारी जीतेंद्र पाण्डे ने भी संबोधित कर दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताई।

इन्होंने ली सदस्यता।

आज की संकल्प यात्रा में कौशल प्रसाद कुशवाहा,रामखेलावन चौधरी,किशोरीलाल चौधरी, आनंद सोनी,मानेन्द्र सिंह,सोनू सिंह,अनीश गर्ग,अमिता गर्ग,कृष्ण कुमार गर्ग,रामचरण चौधरी,अमित कुमार,त्रिपाठी,रमाकांत त्रिपाठी,रामकरण सोनी, एम एल खरे,रामसुरेश पाण्डे,ददुलाल गर्ग,सुरेश चौधरी,जय वर्मा,राम जी त्रिपाठी,रंजीत पांडे सहित कुल 46 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भृस्टाचार में लिप्त शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com