गुना : सेनेट्री नैपिकन और अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
गुना। नगर पालिका परिषद् गुना अंतर्गत दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक सामाजिक एकजुटता एवं संस्थागत विकास अंतर्गत संचालित पुकार, उज्वाला, तेजस्वी और दीनदयाल एरिया लेबल फेडरेशन के माध्यम से जुडे. 40 स्वंय सहायता समूह की चयनित क्रमश: सेनेट्री नैपिकन हेतु 35 महिलांए और 45 महिलाएं अगरबत्ती निर्माण के 30-30 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागिता कर रही है। ज्ञात हो उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय उद्यमिता विकास केन्द्र अहमदाबाद के सहयोग और सेफाली संस्था भोपाल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका गुना के माध्यम से संचालित एनयूएलएम योजना के समूहों की गरीब महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने के लिए कनर्वजेंश के माध्यम से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु महिला के चयन हेतु 4,5,6,7 जनवरी 2018 तक बूढ़े बालाजी एवं युवा महाविद्यालय और इण्ड्रस्टीयल एरिया में लगातार साक्षात्कार लिया गया है तथा महिला को परीक्षा से उत्तीर्ण होना पडा़ है। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिटी मिशन मैनेजर सतीश श्रीवास्तव एवं हेमंत खरे द्वारा योजना से संबद्ध समूह की गरीब महिलाओं को इस प्रशिक्षण में पूरी निष्ठा के साथ प्रतिभागिता करने की समझाईश दी और बैंक लिंकेज हेतु बैंकों से शीघ्र ऋ ण उपलब्ध कराने का आवश्वासन दिया। देश में नवाचार और समूहों के माध्यम से स्वरोजगार की क्रान्ति का अगाज हो चुका है और मध्यप्रदेश स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से गरीब महिलाओं को सशक्त करने वाला अग्रणी राज्य है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम ईडीआईआई भोपाल से देवांग, सेडमैप से उमेश पाठक, जिला व्यापार उद्योग से श्री धाकड़, जिला वित्तीय समावेश अधिकारी श्री सिद्धी, वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला अजय ओझा और सेफाली संस्था की ओर से राजीव शर्मा जिला समन्वयक उपस्थित रहे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com