-->

Breaking News

गुना : बस पलटने से एक दर्जन घायल


गुना। जिले के राघौगढ़ थानांतर्गत जंजाली चौकी के पास भोपाल से गुना आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें राघौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं तीन गंभीर घायलों को अस्पताल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। जिनकी हालत स्थिर बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से गुना की ओर आ रही राईन बस बुधवार की सुबह 10 बजे जंजाली चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक दर्जन लोगों को चोटे आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राघौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com