-->

Breaking News

जवा थाने में आयोजित हुआ बालिका दिवस पर संवाद


राहुल तिवारी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता 
रीवा(जवा) : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान सुरक्षा एवं स्वरक्षा संवाद विषय पर संगोष्ठी का आयोजन जवा थाना प्रभारी द्वारा थाना परिसर में किया गया।जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितलहा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवा ज्योतिवाराव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवा आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर जवा एवं आदर्श गायत्री ज्ञान मंदिर जवा की बालिकाओं एवं बालकों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन करे युवा समाज सेवी तरुणेन्द द्विवेदी ने किया।

 

नारी सशक्तीकरण के लिए नारी का सम्मान सुरक्षा एवं स्वरक्षा विषय पर ईश्वर चन्द्र विद्यासागर महाविद्यालय जवा के प्राचार्य डॉ के के तिवारी प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जवा प्रतिभा द्विवेदी विहिप के जिला उपाध्यक्ष रीवा राजकुमार द्विवेदी व्याख्याता रामगोपाल द्विवेदी पत्रकार मनोज शुक्ला समाजसेवी रामप्रभाव विश्वकर्मा बी एम ओ डॉ एन के पाण्डेय एवं टी आई रघुवीर सिंह ठाकुर ने समाज - व्यवस्था एवं कानून के तहत सुरक्षा के लिए जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने जहाँ बालिकाओं को कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी वहीं स्वरक्षा के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया।किसी भी अपरिचित के वाहन में न बैठने अपरिचित द्वारा कुछ भी खाने को देने पर न खाने एवं किसी भी संदेहास्पद स्थिति का भान होने पर डायल 100 नंबर पुलिस  चाइल्ड लाइन नंबर1098 वन स्टाफ नंबर 07662 252913 पर फोन कर सहायता प्राप्त करने का आह्वान टी आई श्री ठाकुर द्वारा किया गया।

वक्ताओं द्वारा समाज का आह्वान किया गया कि भारतीय गौरवशाली नारी सम्मान के इतिहास का अनुकरण करते हुए बच्चियों में शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा समृद्धि स्वरूपा माँ लक्ष्मी एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती का दर्शन करें।बेटियों में कमजोरी का भाव फटकने न दें तो नारी समाज की सुरक्षा सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित हो जायेगा।बेटियाँ बेटों से किसी भी तरह कमतर नही होती।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख उपस्थितों में डॉ रामसुमिरन सिंह आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्राचार्य भरत लाल यादव इन्द्रमणि तिवारी माधव पाठक अरुण कुमार तिवारी मनीष त्रिपाठी भंवर तिवारी सतानंद मिश्रा रामपाल पाठक के पी द्विवेदी शिवबदन चतुर्वेदी गंगा प्रसाद मिश्रा दादू लाल वर्मा डॉ कमलेश सिंह ओमप्रकाश द्विवेदी हरिप्रकाश द्विवेदी ए एस आई एल पी बुनकर प्रधान आरक्षण कल्याण पाण्डेय आरक्षक संदीप शुक्ला सहित समस्त जवा थाना परिवार कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित भारी संख्या में महिलाओं नागरिकों युवाओं ने कार्यक्रम में उपस्थित रह कर भागीदारी निभाई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com