भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई विजयाराजे राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि
होशंगाबाद । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरूवार को पार्टी संभागीय कार्यालय में महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष राजामाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की वरिष्ठ नेता सुश्री जयबाला निगम ने राजमाता सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष श्रीमति संध्या थापक ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने 1967 में म.प्र. सरकार गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजमाता का सार्वजनिक जीवन जितना आकर्षक और प्रभावशाली था। व्यक्तिगत जीवन में वह उतनी ही सहज व सरल थी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति संध्या थापक व आभार श्रीमति वंदना शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीमति उषा अग्रवाल, श्रीमति माया केवट, सुश्री जयबाला निगम, श्रीमति सिमरन रैकवार, श्रीमति कविता उईके, जिला मंत्री श्री विवेक गौर, श्री राममोहन राजपूत, कार्यालय मंत्री श्री सुधीर तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनिल आर्य, जिला मंत्री श्री संदीप लोंगरे, सह कार्यालय मंत्री श्री गोविंदराम दुंधवी (टोनी), गोलू तिवारी, चंदन साहू, भूपेन्द्र चौकसे सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com