पद्मावत विरोध : प्रदर्शनकारियों ने किया कार को आग के हवाले
भोपाल : विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावत’ के कल होने वाली रिलीज के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार को कथित तौर पर आग हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। फायर बिग्रेड ने चौराहे पर पहुंच कर कार में लगी आग पर काबू पा लिया। हालांकि फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले कार जल चुकी थी।
भोपाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी धमेन्द्र चौधरी ने बताया, ‘‘ज्योति टाकीज चौराहे पर चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन कर रहे तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर एक कार को आग लग गयी। पुलिस जांच कर रही है कि कार को आग लगायी गयी या इसमें आग लग गयी। इसके साथ ही कार किसकी है, इसकी तलाश की जा रही है। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चौहान पर प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जली हुई कार को रास्ते से हटाकर रास्ता खुलवा दिया है। वहीं रतलाम में आज करणी सेना की महिला शाखा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंप कर रानी पद्मावती के सम्मान की रक्षा नहीं कर पाने के कारण संगठन की 27 महिलाओं ने इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
रतलाम जिला करणी सेना की महिला शाखा की उपाध्यक्ष मंगला देवड़ा ने बताया, ‘‘हमने आज यहां फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया और 27 महिलाओं ने जिला प्रशासन से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।’’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com