नशे में धुत्त होकर आया शोध छात्र, वीसी ने पुलिस को सौंपा
ग्वालियर : राजा मानसिंह तोमर संगीत व कला विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे शोध छात्र को शराब पीकर विवि आना महंगा पड़ गया। कुलपति प्रो.लवली शर्मा ने इस छात्र को नशे की हालत में रंगेहाथ पकड़ा। तुरंत ही छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया और झांसी रोड़ थाना पुलिस को बुलाकर उसे बंद करा दिया।
जानकारी के मुताबिक वीसी को कार्यालयीन समय में नशे की हालत में मिले शोध छात्र का नाम महेश यादव बताया गया है। वह थिएटर में प्रो.योगेन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहा है। छात्र यूजीसी की यूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ)परीक्षा क्वालीफाई कर चुका है, इसी के आधार पर उसे पीएचडी में दाखिला दिया गया। कुलपति को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रहीं थीं कि यह शोध छात्र शराब का सेवन करके ही थिएटर विभाग में शोध कार्य के लिए आता है। गत दिवस भी छात्र शराब पीकर आया। जिस पर कुलपति प्रो.लवली शर्मा अचानक विभाग पहुंची और छात्र को नशे की हालत में पकड़ा। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। विवि कैंपस में शराब पीकर आने को गंभीरता से लेते हुए वीसी ने तुंतर ही पुलिस को बुलाकर शोध छात्र को थाने में बंद करा दिया।
छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया,जिसमें शराब सेवन पाया गया। संगीत यूनिवर्सिटी में शराबखोरी का यह नया प्रकरण नहीं है,इससे पहले भी प्रोफेसर पीएस मल्तियार को ड्यूटी समय में शराब के नशे में पूर्व कुलपति प्रो.स्वतंत्र शर्मा ने रंगेहाथ पकड़ा। प्रोफेसर ने वीसी से अभ्रदता भी की। जिस पर उसे अनुशासनहीनता की बिना पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com