गुना : डीवायओ ने निकाली रैली, कहा देश के हालात डरावने
राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो। डीवायओ का द्वितीय जिला सम्मेलन रविवार को हाट रोड पर संपन्न हुआ। जिसमें गुना, आरोन, कुंभराज, बीनागंज सहित आसपास के गांवों के कई सारे युवा-नौजवान शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ युवा रैली हुई के साथ हुआ। जो स्थानीय शास्त्री पार्क से शुरू होकर सदर बाजार, नीचला बाजार, हाट रोड होते नपा के सामने पहुंचकर खुले अधिवेशन में तब्दील हो गई। इस दौरान रैली में शराब नहीं शिक्षा और रोजगार चाहिए जैसे नारे लगाते हुए युवा चल रहे थे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रभारी विश्वजीत हेगड़े ने कहा कि घर, परिवार, समाज और देश सभी युवाओं से आशा रखते हैं और युवा की सृजनशीलता और साहस से परिवर्तन की कल्पना की जाती है। नया समाज बनाया जाता है परंतु हमारे देश के हालात और स्थानीय स्तर पर उसका प्रतिबिंव डरा देने वाला है। वर्तमान पूंजीवादी समाज में युवा अनिश्चित और असुरक्षित जीवन जीने को मजबूर है। इसलिए सुगठित युवा आंदोलन को आगे बढ़ाने की महत्ती आवश्यकता है।

संगठन के प्रदेश प्रभारी लोकेश शर्मा ने कहा कि सरकार पदों पर नियुक्तियां नहीं कर रही है नए रोजगार पैदा ही नहीं किया जा रहा है। लगातार तालाबंदी, छंटनी के बीच युवा अपने दम पर रोजगार करते हैं। उस पर भी प्रशासनिक पेंचदागियों से लगातार रोजगार छीना जा रहा है। फिर महंगाई, नोटबंदी, एफडीआई, जीएसटी आदि कानूनों से जीवन को लगातार अनिश्चित किया जा रहा है। युवा सम्मेलन में शराब, नशे व अश्लीलता पर पूर्णता रोक लगाने, हर हाथ को योग्यता अनुसार काम दिए जाने, व्यावसायिक परीक्षाओं में फार्म भरने के नाम पर युवाओं से लूट पर रोक लगाने, आंदोलनों में लाठीचार्ज और पुलिस हस्तक्षेप बंद करने, स्थाई रोजगार नहीं देने तक बेरोजगारी भत्ता देने आदि मांगों को उठाया गया। इस मौके पर सम्मेलन को राकेश मिश्रा, नरेन्द्र भदौरिया, ब्रजलाल जाटव, प्रतिज्ञा मांझी, पुष्पराग शर्मा, प्रदीप आरबी आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन संजीव जाटव एवं नीरज बैरागी ने किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com