-->

Breaking News

गुना : एनएफएल में जैन समाज के वार्षिक विमानोत्सव आज

राजकुमार पंत

गुना, ब्यूरो। एनएफएल में सोमवार को आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं उनके शिष्य पुंगव 108 सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से पंचम वार्षिक रथोत्सव-विमानोत्सव 2018 का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन के अनुसार पालिका बाजार जैन मंदिर से सुबह 11 बजे से भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा शुरू की जाएगी। जो एनएफएल कालोनी के मुख्य मार्ग से शापिंग काम्पलेक्स होती हुई वापसी में पालिका बाजार जैन मंदिर पहुंचेगी। जहां भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, फूलमाला एवं दीदीयों के मंगल प्रवचन होंगे। जैन समाज के मंत्री आरके जैन चंदेरी, सभी महिलाओं से केसरिया ड्रेस एवं पुरुषों से सफेद ड्रेस में शामिल होने का आग्रह किया है। 

इस रथयात्रा में विजयपुर के अलावा आसपास के सभी क्षेत्र रुठियाई राजगढ़, गुना, जामनेर, आवन, कुंभराज, अशोकनगर आदि से भी समाज के लोग शामिल होकर धर्म प्रभावना इस विशिष्ट आयोजन में सहभागी बनेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में जैन समाज के दीपक जैन ने टाउनशिप में रहने वाले सभी परिवारों से अपने-अपने घर के बाहर रंगोली बनाने, द्वार सजाने, मांगलिक करने के साथ-साथ रथयात्रा में शामिल होकर की भव्य अगवानी एवं भगवान की मंगल आरती करने का आग्रह किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com