मुंगावली उपचुनाव: नोट बांटने के आरोपों पर कांग्रेस नेता ने दी सफाई
अशोकनगर : मुंगावली में 22 फरवरी को 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बृजेंद्र यादव का एक फोटो वायरल किया था। साथ ही आरोप लगाया कि बृजेंद्र यादव वोट के लिए नोट बांट रहै है । इस फोटो में बृजेंद्र यादव एक महिला के पैर पड़ रहे हैं ,जो सिर पर पानी के भरे हुए पात्र रखे थी। साथ में एक व्यक्ति पास खड़ा है दिखाई दे रहा है जिसका नाम चंद्रपाल वैस है। इसी के हाथ में नोट दिखाई दे रहे है। इस फोटो के वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में हल्ला मच गया था। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कल चुनाव आयोग एवं आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । जिसमें मामले की जांच व कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग की है । उधर शुरुआती दौर में प्रशासन ने इस मामले की जांच के दौरान घटना की पुष्टि ना होने की बात कही है उसके बाद आगे की जांच अभी जारी है ।
इस पूरे मामले में एक बड़ा खुलासा चंद्रपाल वैस ने किया है । इस फोटो को लेकर बीजेपी शिकायत कर रही है उसमें यही चंद्रपाल है जिनके हाथ में पैसे दिखाई दे रहे हैं। चंद्रपाल का कहना है कि यह घटना जिस तरह की बताई जा रही है वह असत्य एवं भ्रामक है । उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने एवं हार से बौखलाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जिस तरह बीजेपी सुमेर की घटना बता रही है सरासर गलत है । यह फोटो घाट बमुरिया का है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनसंपर्क करते हुए सुबह 9 बजे घाट बमुरिया आए थे । इसी दौरान महिलाओं के पैर पढ़कर आगे बढ़ रहे थे। और मैंने अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पानी के भरे हुए एक पात्र में 10 रुपये का शगुन डाला था ।साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना का बृजेंद्र यादव से कोई लेना देना नहीं है। चंद्रपाल ने तो यहां तक कहा कि बृजेंद्र यादव को यह पता ही नहीं है कि मेरे द्वारा पानी के कलश में कोई राशि शगुन के तौर पर डाली है। चंद्रपाल का कहना है कि इस इलाके में यह परंपरा है कि जब भी किसी शुभ कार्य के लिए निकलते समय कोई महिला सिर पर पानी के भरे हुए पात्र लेकर निकलती है, तो उस पात्र को कलश मानकर उसमे कुछ राशि डाली जाती है । और यह हमेशा करते रहें है। उधर बीजेपी अभी भी इस मामले में जांच की मांग कर रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com