गुना : विधायक ने किया गुर्जरखेड़ी गांव में आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन
राजकुमार पंत
बीनागंज। कोई भी देश और प्रदेश उस स्थिति में खुशहाल होता है, जब महिला व बच्चों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी हो। मुझे ये कहने में कोई झिझक नहीं है, कि राज्य की शिवराज सरकार ने इस दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उससे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के साथ स्वास्थ्यवर्धक खुराक दी जा रही हैं, जिससे प्रदेश के साथ गुना जिले में कुपोषण का आंकड़ा तेजी से घटा है। ये बात क्षेत्रीय विधायक ममता मीना ने कही। वे शनिवार को भील समुदाय बाहुल्य गांव गुर्जरखेड़ी में आंगनवाड़ी भवन के भूमि समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना भी मौजूद थे। जैसे ही विधायक आंगनवाड़ी भवन की आधारशिला रखने गांव में पहुंची, वैसे ही भील समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अविभूत विधायक श्रीमती मीना ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया, कि गुर्जरखेड़ी गांव में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
आंगनवाड़ी के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद विधायक ममता मीना ने सभी ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। खासकर उन्होंने महिलाओं से उनकी परेशानियों को जाना। महिलाओं ने गांव में शौचालय बनवाने की मांग की, जिस पर उन्होंने मौके से ही जनपद सीईओ को फोन पर निर्देश दिए। इस दौरान कई तरह की अन्य समस्याएं भी विधायक के सामने आर्इं, जिन्हें उन्होंने हल कराने का आश्वासन दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com