-->

Breaking News

गुना : रेलवे रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर बनाई रणनीति

राजकुमार पंत

गुना, ब्यूरो। ऑल इंडिया रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउसिंल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोको रनिंग स्टॉफ एवं गार्डस की बैठक संपन्न हुई। गुना लॉबी के बाहर दोनों संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर केएमए के निर्धारण में हो रही देरी पर रनिंग स्टॉफ व गार्ड्स ने रोष व्यक्त किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगें रखी गई। जिसमें माइलेज किमीे अलाउन्स का निर्धारण 1980 के तयशुदा आरएसी फार्मूले के अनुसार जल्द किया जाए। सातवें पे-कमीशन के अंतर्गत रनिंग स्टॉफ के वेतन में 14.29 प्रतिशत की वृद्धि, एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रिटायरमेंट बैनिफिट 55 प्रतिशत सुनिश्चित करने, एसपीएडी का वर्गीकरण कर न्यूनतम दण्ड बर्खास्तगी समाप्त करने, एचपीसी के 40 घंटा पीआर रात्रि ड्यूटी, 8 घंटे ड्यूटी, मेल और एक्सप्रेस गाडिय़ों में को-पायलट लागू करने, बिना ब्रेकवान व बिना गार्ड के असुरक्षित टे्रनों का संचालन बंद करने के अलावा अन्य मांगें रखीं गई। इस मौके पर जीएम शर्मा, महेश गुप्ता, रमेश राठौर, जीपी मीना, भरतलाल मीना, ख्यालीराम मीना, हरिकेश मीना, धारा सिंह मीना, योगेन्द्र शर्मा, देवकिशन स्वामी, दिनेश गुर्जर, दिनेश शर्मा, विनोद राठौर, रोहिताश मीना, मनीष मेघवाल, रहीश खान, रविन्द्र कुमार मीना, सुनील कुमार मीना आदि शामिल हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com