भूकंप संबंधी मॉक ड्रिल के विशेषज्ञों ने बताई राहत-बचाव कार्य की तकनीक
जबलपुर: भूकंप आने के पूर्व, भूकंप आने के दौरान एवं भूकंप आने के बाद राहत एवं बचाव कार्य की तकनीक को समझाते हुए विषय विशेषज्ञों की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन कर कॉलेज स्टूडेंट्स को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए।
शासकीय साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला एवं मॉकड्रिल का आयोजन राज्य आपदा प्राधिकरण (एसडीएमए) भोपाल की मदद से होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। कार्यशाला में कॉलेज के करीब दो सैकड़ा छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज स्टाफ को भूकंप से संबंधित राहत एवं बचाव के कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से राहत व बचाव कार्य का प्रेजेन्टेशन देकर बारीकी से सुरक्षा एवं जान माल की रक्षा करने की तकनीक बताई गई। कार्यशाला एवं मॉकड्रिल में अपर कलेक्टर छोटे सिंह, डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड, रोहिताश पाठक, प्राचार्य एएल महोबिया, डिस्ट्रिक कमांडेंट होमगार्ड नीरज ठाकुर, कंपनी कमांडर केके डबराल, प्लाटून कमांडर डॉ.करुणेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com