गांवों के विकास से ही होगा देश का विकास: नरेन्द्र सिंह तोमर
सागर : पांच
दिवसीय रहस मेले के दूसरे दिन केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री
नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायती राज सम्मेलन में उपस्थित हुए। गढ़ाकोटा में हो
रहे इस लोकोत्सव आने के पहले केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का पुष्प गुच्छ
एवं मालाओं से स्वागत किया गया। हैलीपेड पर ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री
गोपाल भार्गव ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर की आगवानी की।
सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर रहस मेले में पंचायती राज सम्मेलन का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कला-पथक दल द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तृति दी गई। रहस मेले के आयोजन में मेले की समूची कल्पना को मूर्त रूप देने के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने मंत्री श्री भार्गव की तारीफ की।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वे दूसरी बार इस मेले में शिरकत कर रहे हैं और मेला अपनी ऊंचाईयों को छू रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि भारत गांवों का देश है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया के स्वप्न को पूरा करने के लिये गांवों का विकास अत्यंत आवश्यक है। गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव है और तभी भारत समूचे विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में नये कीर्तिमान स्थापित कर पायेगा। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि गांवों के विकास हेतु केन्द्र सरकार 14 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ योजना एवं पैसे खर्च कर देने से विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस हेतु गांव के सभी लोगों, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों को ईमानदारी एवं जुझारू रूप से सहभागिता निभानी होगी। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2019 तक एक करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण में काम चल रहा है।
तृतीय चरण के लिये केन्द्र सरकार 75 हजार करोड़ रुपए प्रदान करने वाली है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि प्रदेश को स्वच्छता के चरम पर लाने की आवश्यकता है। शीघ्र ही प्रदेश को खुले में शौच मुक्त बनाना है। सड़क, बिजली, सिंचाई क्षेत्र में बेहतर काम करना, किसान एवं गांवों की समस्याओं का निराकरण करना राज्य एवं केन्द्र सरकार की पहली प्राथमिकता है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2022 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यू इंडिया के तहत प्रदेश को अग्रणी बनाने की पुरजोर कोशिश सभी को मिलकर करनी होगी।
पंचायत मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। स्वयं गांव से जुड़े होने पर मुझे गर्व की अनुभूति होती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया के स्वप्न को जीवंत बनाने के लिये वे सदैव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि गांवों के विकास करने के प्रयास केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा किये जा रहे हैं। शहरों में सम्मेलन होते रहते है लेकिन गांवों में ऐसा कोई सम्मेलन नहीं होता था। रहस मेले के आयोजन से लोगों को शासन की अनेक योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर एक ही मंच के द्वारा प्रदान की जा रही है। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मेले भी सीखने के केन्द्र होते हैं। रहस मेले को जीवंत बनाये रखने का प्रयास हमेशा करते रहेंगे। प्रधानमंत्री आवास के बारे में मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि जिन हितग्राहियों के नाम सूची में नहीं जुड़ पाये हैं अगले 2-3 वर्षों में उन्हें आवास मिल जायेंगे। मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि प्रदेश में कोई भी आवासहीन नही रहेगा। प्रदेश में आवास एवं शौचालय निर्माण का कार्य तेजी के चल रहे है। महिला सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य मामलों में प्रदेश को अव्वल बनाया जायेगा। गांवों को आगे बढ़ाने में सभी के सहयोग की आवश्यकता हैै।
इसके पश्चात स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इसमें जिला पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर शुक्ला, राजेश पटेरिया, सीईओ श्रीमती मंजू खरे, राहुल पाण्डे, उद्य गौतम, शाीलरानी कुर्मी, गोविन्द्र पटेल, अर्चना साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी थे। तत्पश्चात आभार व्यक्त अभिषेक भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती लता वानखेड़े, राजेन्द्र जारोलिया, संजय दुबे, महेश कोरी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला अन्य प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारगण आदि मौजूद रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com