बुढ़ार में आएंगी शहीद चंद्रशेखर आजाद की अनमोल वस्तुएँ
बुढ़ार में आएंगी शहीद चंद्रशेखर आजाद की अनमोल वस्तुएँ
शहडोल प्रदीप मिश्रा 8770089979
बुढ़ार 23 मार्च 2018 को शहीद भगतसिंह(ब्रिगेड) यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम "एक शाम शहीदों के नाम" शहीदों के परिवार के साथ साथ शहीद चंद्रशेखर आजाद से जुड़ी हुई कुछ अनमोल वस्तुएँ पहली बार मध्यप्रदेश में और मीडिया के सामने आएंगी, ये अनमोल वस्तुएँ न तो भारतीय इतिहास संकलन विभाग भारत और न ही पुरातत्त्व विभाग भारत सरकार के पास है,परंतु इस भारत वर्ष में एक शहीद और हुए जिनके पास शहीद चंद्रशेखर आजाद की माँ 12 वर्ष तक रहीं, और इन्ही शहीदों ने उनकी माँ जगरानी देवी को अपनी माँ के रूप में उनकी सेवा की,और उनका नाम था सदाशिव मलकापुरकर उर्फ सदू सदू जी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की माँ को अपनी माँ से भी बढ़कर सेवा की,सदाशिव जी ,आजाद जी के घनिष्ठ मित्रो में थे,और सदाशिव जी के ही घर मे ये अनमोल वस्तुए आज भी इनके परिवार ने अपनी जान से भी ज्यादा संभाल के रखी है आज सदाशिव जी नही हैं, परंतु उनकी विरासत को आज भी संभाले रखे हैं उनके भतीजे श्री हेमन्नतराव मलकापुरकर जी ,इन्ही के पास आजाद जी के अनमोल वस्तुएँ है- जिस लोटे में शहीद चंद्रशेखर आजाद दूध पिया करते थे,वह लोटा आज भी सुरक्षित है,और हेमंन्त जी के पास है जब शहीद चंद्रशेखर आजाद कोई पत्र या कोई संदेश भेजते थे तो सत्यापन के लिए आपनी मोहर का उपयोग करते थे,वह भी सुरक्षित है उनका संदूक भी सुरक्षित है ऐसी ही शहीद चंद्रशेखर आजाद की अनमोल वस्तुएँ हैं, जो आज भी मौजूद है,पर दुनिया से परे। अब यही अनमोल वस्तुएँ नगर बुढ़ार में दर्शन हेतु आ रही हैं, पंकज शर्मा ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इन पवित्र और शहीदो के अनमोल वस्तुओ को देखे


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com