गुना : नदी किनारे खदान में मिला शव
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना। जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम हरिपुर स्थित मुरम खदान में तड़के एक ग्रामीण का शव मिलने का समाचार प्रकाश में आया है। बताया गया है कि मृतक दो दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था। इस बीच उसकी मौत ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। इस पर कैंट थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले को प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद नशे की झोंक में स्कूटर चलाते में हुई दुर्घटना की बात कह रही है।
गुना। जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर ग्राम हरिपुर स्थित मुरम खदान में तड़के एक ग्रामीण का शव मिलने का समाचार प्रकाश में आया है। बताया गया है कि मृतक दो दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था। इस बीच उसकी मौत ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। इस पर कैंट थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले को प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद नशे की झोंक में स्कूटर चलाते में हुई दुर्घटना की बात कह रही है।
असल में मामला यह है कि ग्राम हरिपुर निवासी गजेन्द्र सिंह कबीर पंथी को कुछ दिन पूर्व शहर कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जहां से वह दो दिन पहले ही रिहा किया गया था। गांव में शराबी उत्पाती के रूप में पहचाने जाने वाले गजेन्द्र सिंह को बीती रात सकतपुर क्षेत्र में अपने स्कूटर से निकलते हुए देखा गया था। इसी के बाद तड़के सुबह ग्राम हरिपुर की मुरम खदान में उसका शव अनोखे अंदाज में स्कूटर सहित मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस आशय की सूचना पर से पहंची डायल 100 व कैंट पुलिस की एक टीम ने मौके पर बारीकी से निरीक्षण के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने शव गजेन्द्र सिंह का होने की पुष्टि की। इस संदर्भ में प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद पूरे मामले को दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है। जिसके तहत संभवत: मृतक भीलों के टपरों पर कच्ची शराब का सेवन करने और कुछ साथ में भी लेकर निकला था। इस बीच मुरम खदान पर असंतुलित हो जाने की वजह से वह स्कूटर सहित गिर गया। इस दौरान मृतक का सिर खोखली चट्टान से जा लगा, जिसे कि संभवत वह प्रयासों के बाद भी नहीं निकाल पाया। नतीजा स्कूटर सहित गिरे व फं से सिर जैसी स्थिति में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे 4 बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com