-->

Breaking News

गुना : सपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना। शहर के हनुमान चौरह स्थित टूरिस्ट लॉज में रविवार को रामनाथ बघेल जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। जिसमें जिला अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामनाथ बघेल ने निम्न घोषणाएं कीं। जिसमें विश्वीर भोगी जिला सचिव, संतोष कुशवाह राधौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, शिवराज सादव गुना ब्लॉक महासचिव, राजू गौड़ बमोरी ब्लॉक महासचिव, अमरसिंह नायक बमोरी विधानसभा महासचिव, भैरोंसिंह गौड़ महराउदा पंचायत प्रभारी बनाये गये। रामनाथ बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव फरवरी महा के आखिरी सप्ताह में रथयात्रा करते हुए गुना में आमसभा को संबोधित करके ग्वालियर रवाना होंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामनाथ बघेल, जिला महासचिव अनिल कुशवाह, महिला सभा जिला अध्यक्ष उर्मिला प्रजापति, युवजन सभा जिला अध्यक्ष मुकेश ओझा, पिछड़ा वर्ग महासचिव तोरनसिंह गौड़, बमोरी विधानसभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौड़, विजय अहिरवार, गणेश जयसवाल, लल्लू गौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com