-->

Breaking News

बदलते परिवेश में स्वयं के व्यवसाय को प्राथमिकता दे युवा पीढी : कुलपति



जबलपुर: विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान एवं मप्र कन्सल्टेंसी आर्गेनाइजेशन लिमिटेड भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 16 फरवरी तक ‘उद्यमिता विकास पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम’ का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें देश एवं प्रदेश के विश्वविद्यालयों - महाविद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कार्यक्र म का उद्घाटन कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र की अध्यक्षता, प्रो. पीके बिसेन कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के मुख्य आतिथ्य एवं देवव्रत मिश्रा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जबलपुर के विशिष्ट आतिथ्य में विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। 

कार्यक्र म की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने कहा कि बदलते परिवेश में स्वयं के व्यवसाय को प्राथमिकता आज की युवा पीढृी की महती आवश्यकता है। नौकरी का सृजन सीमित है, व्यवसाय को प्राथमिकता प्रदान किया जाना आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रो. बिसेन ने कहा कि कृषि में उद्योग एवं रोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षक दिया समान है-खुद जलकर दूसरे को रोशन करता है’। उद्यमिता की असीम संभावनाएं कृषि क्षेत्र में व्याप्त हैं। विशिष्ट अतिथि देवव्रत मिश्रा ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। संयोजक एवं संस्थान के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने कार्यक्र म की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं कार्यक्र म का संचालन डॉ. मीनल दुबे द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अवनीश कुमार शर्मा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com