भोपाल के पास बैरागढ़ में रेड बस ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, दो बच्चों की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित बैरागढ़ में आज शुक्रवार सुबह रेड बस और एक्टिवा में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई।घटना बैरागढ़ थाने की है।हादसा टीवीएस शोरूम के पास हुआ है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार,बैरागढ़ निवासी 14 वर्षीय दिनेश और वैभव कालरा सिंधु समाज के स्कूल में आठवी में पढ़ते थे, रोजमर्रा की तरह वे आज भी स्कूल के लिए स्कूटी से जा रहे थे, तभी दिनेश ने अपनी स्कूटी बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित बीआरटीएस कॉरिडोर घुसा दी और तेज रफ्तार में चलाने लगा।और अचानक संतुलन खोने पर सामने से आती लाल बस से भिड़ गया।एक्टिवा बेकाबू होकर सीधे नीचे जा गिरी और दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना टीवीएस के शोरूम के पास हुई। एक्सीडेंट के बाद दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
घटना में टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई औऱ दोनों का काफी खून बह गया ।पुलिस ने दोनों के शव को हमीदिया अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिया है।ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कहीं जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com