-->

Breaking News

राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा संसद कार्यशाला संम्पन्न



नीरज केशरवानी एमपी आॅनलाइन न्यूज संवाददाता वेकटनगर
अनूपपुर(वेंकटनगर) : स्थानीय पं.टी.पी.शुक्ला बी.एड. कालेज वेंकटनगर में नेहरू युवा केन्द्र जिला-अनूपपुर के तत्वधान से आज दिनांक 24.02.2018 राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के अन्तर्गत आस पड़ोस में युवा संसद,विकास कार्यक्रम के युवा विषय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । मुख्यअतिथि के रूप में डाॅ.परमानन्द तिवारी जी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एन.एस) व विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक डाॅ.आर.आर.सिंह व कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश शुक्ला मुख्यमंत्री जनअभियान प्रकोष्ठ जिला संयोजक,अनुज शुक्ला प्रबंधक पं.टी.पी.शुक्ला बी.एड. कालेज,मनीष शुक्ला संचालक पं.टी.पी.षुक्ला बी.एड. कालेज के आतिथ्य में इस कार्यक्रम को  आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित  अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया । इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप डाॅ.आर.आर.सिंह जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वागत उद्वबोधन के द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत प्रकाष डालते हुये उपस्थित श्रोतओं को भारतीय संसदीय कार्यप्रणाली व इनके कार्य करने तरीकों संबध में अपने विचार साझा किये और अपने जीवन वृत्तान्त के अनुभवों के माध्यम से युवाओं प्रेरित करने का प्रयास किया,वही अपने डाॅ.परमानन्द तिवारी ने अपने विचार वक्त करते हुये कहा कि आज का समय युवाओं का है,उन्हे यह भी कहा कि इस तरह से युवा कार्यक्रमों से युवाओं को निष्चित प्रेरणा मिलेगी और उनके आत्मविकास में इन कार्यक्रमों से निष्चित ही लाभ मिलेगा जिससे वे हमारी संसदीय कार्यप्रणाली बेहतर तरीके समझ पायेगे। वही अध्यक्षी उद्वबोधन में राकेष षुक्ला ने कहा कि युवा राष्ट्र के नव निर्माण में सहायक बने। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं शक्ति को लेकर अपने -अपने विचार वक्त किये।

इस युवा संसद कार्यशाला कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के विकास तथा सषक्तीकरण करने की बात को दुहाराते हुये युवाओं को एकत्रित,प्रेरित साथ ही संगठित करने की बात कही गई,वही हमारे समाज में विभिन्न लोकतांत्रिक संस्था के विकास में युवाओं की भूमिका अग्रणी होने के साथ-साथ उनकी क्षमता में वृद्वि व उनके समाजिका दायित्व के प्रति उनकी क्षमताओं के विकास करना महत्वपूर्ण जिससे वे राष्ट्र के प्रगति की प्रक्रिया में अपना अग्रणी योगदान दे सके।

जहाॅ एक ओर पूर्व से ही नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्य विभाग,युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं के लेकर विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं के द्वारा युवा विकास के कार्य में सतत् प्रत्यनषील है। यह कार्यशाला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम (एनवाईएलपी) के नाम से एक नई योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य युवा वर्ग में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का दोहन कर पाने में सक्षम हो सके और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपना योगदान दे सकें।

इस कार्यषाला में प्रधनमंत्री जन-धन योजना,स्वच्छ भारत मिषन -स्वच्छ भारत अभियान,संसाद आदर्श ग्राम योजना में भागीदारी ,निर्मल भारत अभियान व श्रमदान जैसे बेटी पढाओ बेटी बचाओं व मतदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में युवाओं को आगे आने की बात कही। इस कार्यक्रम में कालेज में अध्ययनरत बी.एड. एवं डी.ईएल.एड के युवा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। वही धन्यवाद ज्ञापन संस्था के लेखपाल मनीष चैहान ने किया साथ इस कार्यक्रम का सफल मंचन मनोज दुबे ने किया ।



1 comment

Unknown said...

Sir nyks ka from kab nikle ga sir

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com