-->

Breaking News

उपचुनाव : कोलारस में 73.90%, मुंगावली में 74% मतदान, कई जगह EVM हुई खराब



भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे कोलारस और मुंगावली उपचुनाव को लेकर मतदान खत्म हो गया। शाम पांच बजे तक कोलारस और मुंगावली में लगभग 74 प्रतिशत तक मतदान हुआ।कोलारस में एक स्थान पर EVM खराब होने से मतदान में अवरोध आया, वहीं मुंगावली में भी कतारों में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक कोलारस में 58.90 फीसदी, जबकि मुंगावली में 69.35 प्रतिशत मतदान हो गया था।

पांच माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यह उपचुनाव सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे किसी भी सूरत में भाजा को पटखनी देना चाहते हैं। क्योंकि इस चुनाव में जीत का असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इससे यह संदेश दिया जा सकेगा कि भाजपा सरकार से जनता नाखुश हैं। इधर भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों और विधायकों ने भी अपनी तरफ से मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इतनी मेहनत के बाद यह उपचुनाव भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच नहीं होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा का माना जा रहा है।

शाम पांच बजे तक की स्थिति

शाम पांच बजे तक कोलारस में 73.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मुंगावली में 74 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

दोपहर तीन बजे तक की स्थिति

कोलारस में दोपहर 3 बजे तक 58.90 फीसदी मतदान हुआ, जबकि मुंगावली में दोपहर 3 बजे तक 69.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

कोलारस और मुंगावली दोनों ही जगहो पर कुछ बूथों पर ईवीएम खराबी की सूचना आई। हालांक बाद में उसे ठीक कर दिया गया। इधर निर्वाचन अधिकारी रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि ईवीएम खराबी की शिकायत पर अशोकनगर के 18 मतदान केंद्रों पर मशीनों को बदल दिया गया, वहीं दूसरी ओर मतदान केंद्र 172 की ईवीएम खराब होने की सूचना पर निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वह जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कोलारस के 15 और मुंगावली में 17 बीपीपैड मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही थी, तो उन्हें बदल दिया गया।

मुंगावली में 13 उम्मीदवारों में मुकाबला है। सितंबर 2017 में मुंगावली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का निधन हो गया था।

-कोलारस में 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अक्टूबर 2017 में कोलारस सीट से विधायक रामसिंह का निधन हो गया था।
सुबह 10.30 बजे तक कोलारस में 16 फीसदी मतदान हो गया था।

-सुबह की वोटिंग शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों से मशीन खराब होने की शिकायते आना शुरू हो गईं। मतदान कप्रत्याशी देवेंद्र जैन ने पत्नी सहित 57 नंबर पोलिंग पर 20 मिनट देरी से मशीन सही होने पर अपना वोट डाला। 57 नंबर कॉलिंग सही होने के बाद 50 नंबर की मशीन भी खराब की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची है।

-कोलारस के इसी स्कूल में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 50 की ईवीएम खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।

भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट, गड़बड़ी की भी शिकायत

शिवपुरी जिले की कोलारस में होने वाले उपचुनाव में वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग अपने घरों से निकलना शुरू हो गए हैं। पुलिस की १६ कंपनियां चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। आपको बता दें कि चुनाव में मतदान ईवीएम मशीन द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से देवेंद्र जैन प्रत्याशी हैं वहीं कांग्रेस की ओर महेंद्र सिंह यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

गुरूवार रात को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर वोटरों को रूपऐ बांटे जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद मामला गरमा गया था। कोलारस उपचुनाव में 311 पोङ्क्षलग पर मतदान प्रक्रिया होगी,वहीं १७५ ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जिन पर क्रिटिकल(संवेदनशील) मार्क लगाया गया है। किसी भई प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com