-->

Breaking News

जिले की बेटी श्रेया गुप्ता ने मार्षलआर्ट में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोषन

जिले की बेटी श्रेया गुप्ता ने मार्षलआर्ट में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोषन 

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा - 8770089979

अब बेटियाँ उडान भरने लगी हैं। गांव हो या शहर , परिस्थिति कुछ भी हो , बेटियों के लिए कोई फर्क नही पडता । वे तो अपने धुन की पक्की होती हैं । अनूपपुर जिले की छोटे कस्बे जैतहरी में रहने वाली बेटी श्रेया गुप्ता ने मात्र 14 वर्ष की आयु में मार्षलआर्ट में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो सागर में आयोजित की गयी थी , में वर्ष 2018 में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोषन  किया है । उनकी सफलता पर पूरा जिला गौरवान्वित है । कुमारी श्रेया गुप्ता जब मात्र 10 वर्ष की थी, मार्षलआर्ट सीखना शुरु कर दिया था, जब वह मात्र 13 वर्ष की थी , तो उन्होंने  वह मार्षलआर्ट में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो सागर में आयोजित की गयी थी, में वर्ष 2017 में तृतीय स्थान प्रापत किया था, वहीं से उन्हें प्रथम आने का जुनून सवार हो गया । मात्र एक वर्ष के प्रयास में वह सपना साकार हो गया । कु0 श्रेया के परिवार में तीन बहने एवं उनकी मां श्रीमती गीता गुप्ता हैं , जो फोटोकांपी की दुकान का संचालन कर अपने बेटियों का सपना साकार कर रही हैं । बडी बहन श्री गुप्ता कक्षा 11वीं में पढती हैं, उन्हे कबड्डी खेल का शौक है । छोटी बहन श्रेयांशी गुप्ता कक्षा 5वीं की छात्रा हैं । पिता स्व0 राजेन्द्र गुप्ता जो पेषे से पत्रकार थे वर्ष 2007 में देहान्त हो गया था , परिवार के सामने जीविकोपार्जन की समस्या आ खडी हुई थी, जिसका पूरा परिवार ने पूरे धैर्य के साथ सामना किया।

प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेष सरकार की बेटी बचाओं अभियान से प्रभावित होकर श्रेया ने अपनी तथा अपनी तरह की अन्य लडकियों की सुरक्षा एवं आत्मसम्मान का प्रण लेकर महारानी लक्ष्मीबाई की तरह कमान संभालने का निर्णय लिया। उनके मजबूत इरादों को षिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ सुश्री साधना गुप्ता ने अमलीजामा पहनाया। जिन्होने अपनी भतीजियों के प्रगति के लिए अविवाहित रहने का निर्णय लिया। कु0 श्रेया ने बताया कि उनके प्रषिक्षक श्री जयचक्रवती का लगातार उत्साहवर्धन एवं गहन प्रषिक्षण ने इस मुकाम तक पहुँचाया। कु0 श्रेया आगे की षिक्षा प्राप्तकर पुलिस सेवा में जाना चाहती हैं। उन्होंने प्रण किया है कि मैं आगे जिले की लडकियों को आगे बढकर खेल के लिए प्रोत्साहित करुंगी। खेलना आजीवन नहीं छोडूगी। अब अपना अगला लक्ष्य अन्तर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त करने का है। जिससे मेरी स्कूल भारत ज्योति , जिला एवं गुरुजनों सहित परिवार का नाम रोषन हो सके। उनकी इस उपलव्धि हेतु कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने म0 प्र0 लोक षिक्षण विभाग द्वारा जारी प्रमाण-पत्र तथा 5 हजार रु0 का चेक प्रदान किया। जिला खेलकूद अधिकारी श्री बी.के.मिश्रा सहित अधिकारियों, खेल प्रेमी लोगों तथा षिक्षकों ने उनकी इस उपलव्धि पर बधाई दी है ।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com