गुना : दूसरे रविवार को चपरासी बनने बड़ी बेरोजगारों की संख्या
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
गुना, ब्यूरो। न्यायालय में निकली चपरासी, माली, ड्रायवर की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में दूसरे रविवार को हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा न्यायालय पहुंचे। इस दौरान न्यूनतम 8 वीं पास के लिए निकली इस भर्तियों में अभ्यर्थी प्रथम श्रेणी नौकरी की डिग्री लेकर पहुंचे। कोई बीए, बीएससी था तो कोई एमए-एमएससी। बीसीए और बीई वाले भी कतार में थे। आठवीं की योग्यता वाली नौकरी में बड़ी-बड़ी डिग्रियों का प्रदर्शन था। सरकारी नौकरी मिल जाए इसलिए सभी चपरासी, ड्राइवर और स्वीपर भी बनने को तैयार थे। हालांकि अभ्यर्थियों की बड़ी डिग्रियां रखी की रखी रह गईं, क्योंकि वेरीफिकेशन केवल आठवीं की अंकसूची का ही हुआ। जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चयन के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया हुई। भर्ती प्रक्रिया में बीकॉम, एमएससी, एमए, बीई और बीसीए किए हुए अभ्यर्थी भी कतार में नजर आए। दूसरे रविवार को गुना में हजारों की संख्या मे ंआवेदक पहुंचे, जिनमें से 70 प्रतिशत ग्रेज्युएट और पोस्ट ग्रेज्युएट शामिल थे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से 'तुम्हें खाना बनाना आता है, चाय बनाना आती हैÓ जैसे प्रश्न पूछे गए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com