-->

Breaking News

सरकार ने कहा- आधार के डाटा की बिक्री की बात गलत




नयी दिल्ली : सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आधार) के तहत एकत्रित आंकड़ों के दुरुपयोग की आशंकाओं को दरकिनार करते हुये आज कहा कि आधार का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है और इसकी बिक्री को लेकर हाल में दर्ज की गयी शिकायत ‘गलत’ पायी गयी है।  इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि आधार के आंकड़े पूरी तरह सुरक्षित हैं। सपा सदस्य नीरज शेखर द्वारा इस बारे में पूछे गये पूरक सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है तथा यूआईडीएआई के डाटाबेस से डेटा उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है। शेखर ने आधार संबंधी एक अरब से अधिक अप्रतिबंधित ब्यौरे मात्र पांच सौ रुपये में व्हाट्सएप पर उपलब्ध होने संबंधी मीडिया खबरों की सच्चाई के बारे में सरकार से सवाल पूछा था।  

प्रसाद ने इस तरह की मीडिया खबर को गलत बताते हुये कहा कि इस रिपोर्ट में गलत तथ्य पेश करने के बाद इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा में गत पांच जनवरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई ने शिकायतों के निवारण के लिये राज्य सरकार के अधिकारियों को किसी व्यक्ति की जनसांख्यकीय सूचनाओं का पता लगाने की सुविधा उपलब्ध करायी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त मीडिया खबर में इस सुविधा का दुरुपयोग किया गया है इसलिये यह पूरी तरह से झूठी  रिपोर्ट है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com