-->

Breaking News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी तथा विभिन्न दलों द्वारा पोलियो अभियान की माॅनीटरिंग की गई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी तथा विभिन्न दलों द्वारा पोलियो अभियान की माॅनीटरिंग की गई

अनूपपुर / कलेक्टर अजय शर्मा के निर्देशन में अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो सघन अभियान टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में 11 मार्च से 13 मार्च के मध्य 113858 बच्चों को पोलियों की अमृत रूपी दो बूंद दवा पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रथम दिवस 11 मार्च को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई गई तथा 12 एवं 13 मार्च को पोलियो दल घर-घर संपर्क कर लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से भ्रमण के दौरान अभिभावकों से संपर्क कर लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु प्रेरित करने तथा अभियान दिवस में माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 9 बजे से पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो शाम 5 बजे तक अनवरत चलता रहा। पोलियो की दवा पिलाने हेतु बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन में भी टीमें तैनात की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव ने कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्र में, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.बी. चैधरी ने पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में, सिविल सर्जन डाॅ. आर.के. परस्ते ने नगरीय क्षेत्रों में, डाॅ. शिवकुमार पाण्डेय एवं धनेश बेलिया ने कोतमा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का, डाॅ. मुकेश द्विवेदी एवं डाॅ. सुनील खन्ना ने जैतहरी के विभिन्न सेक्टरों का पल्स पोलियो अभियान में जिला आंतिरिक पर्यवेक्षक के रूप में माॅनीटरिंग की। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की माॅनीटरिंग हेतु सेक्टर प्रभारी तथा सेक्टर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। जिनके द्वारा सतत् रूप से भ्रमण कर इस राष्ट्रीय अभियान की माॅनीटरिंग की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी डाॅ. श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे एवं तीसरे दिन भी पोलियो दल घर-घर संपर्क कर प्रथम दिन दवा पीने से बंचित बच्चों की पहचान कर पोलियो की दवा पिलाएंगे। सम्पर्क के पश्चात् संबंधित घरों में ये दल चिन्ह भी अंकित करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com