-->

Breaking News

दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर विधायक, कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर विधायक, कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 8770089979

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण में जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चों को रविवार को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इसके अंतर्गत अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलेक्टर अजय कुमार शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। जिले में लक्षित 113858 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का यह अभियान 03 दिनों तक चलेगा। पहले दिन बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई गई। शेष 02 दिनो तक मैदानी कार्यकर्ता दवा से वंचित जन्म से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के घर पहुंचकर उन्हें दवा पिलाएंगे। पोलियो रोधी अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी.श्रीवास्तव, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.बी.चैधरी, क्षय अधिकारी डाॅ. आर.पी. सोनी ने भी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.बी.चैधरी ने बताया कि इस अभियान के लिए जिले में कुल 1006 बूथ बनाये गये है। जिनके माध्यम से पोलियो रोधी दवा बच्चों को पिलाई जा रही है। इस कार्य में 13 मोबाइल टीम, 2058 वैक्सीनेटर तथा 110 सुपरवाइजर की डियुटी लगाई गयी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com