-->

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक निकाली जा रही है किसान सम्मान यात्रा



बलदाऊ मंदिर मथुरा से यात्रा का शुभारंभ

इंदौर  : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेमनारायण पटेल, नगर अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जीवनसिंह गेहलोद, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री वासुदेव पाटीदार, किसान सम्मान यात्रा के जिला प्रभारी श्री गोपालसिंह चैधरी, किसान मोर्चा के नगर प्रभारी श्री गणपतसिंह गौड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सभी 56 जिलों के सभी विधानसभाओें में 1 अपै्रल से 15 अपै्रल 2018 तक किसान सम्मान यात्रा निकाली जायेगी।

यात्रा का शुभारंभ 1 अप्रैल को बलदाऊ मंदिर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) में भगवान बलराम की पूजा-अर्चना कर केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चैहान, किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद श्री वीरेंद्रसिंह  मस्त एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीरसिंह रावत की उपस्थिति में किया जाएगा। तीनों विशिष्ट अतिथियों द्वारा यात्रा का नेतृत्व बलदाऊ जी मंदिर,मथुरा से मुरैना तक किया जाएगा। मुरैना में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में यात्रा की भव्य अगवानी की जाएगी, साथ ही मुरैना में विशाल किसान जनसभा का आयोजन भी होगा।

यात्रा का स्वरूप एवं कार्यक्रम विवरण

1 अप्रैल 2018 प्रातः 9 बजे बलदाऊ जी मंदिर पर पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम के विषय:-
  • किसान सम्मान यात्रा के रथों में स्थापित करने के लिये भगवान श्री बलरामजी के चित्र, हल, ब्रजभूमि की पावन रज की विधि विधान से वरिष्ठ नेतृत्व की विशेष उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारयों, किसान सम्मान यात्रा जिला प्रभारी द्वारा पूजन कार्यक्रम।
  •  
  • सभी पदाधिकारियों द्वारा विशाल वाहन रैली के रूप में किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ।  
  • 1 अप्रैल 2018 दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर मुरैना में यात्रा का भव्य स्वागत कार्यक्रम
मुरैना में यात्रा के सम्मान में किसान सभा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के जननायक मा. श्री शिवराजसिंहजी चैहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चैहान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्रसिह मस्त किसान सभा को संबोधित करेंगे।
सभा के उपरांत संभागवार संभाग प्रभारी-सह प्रभारी एवं जिला प्रभारियों के नेतृत्व में रथ यात्रा की सामग्री वितरित की जायेगी।
2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2018 के मध्य सभी जिला मुख्यालयों पर मोर्चे के जिला अध्यक्ष द्वारा यात्रा की पूजन सामग्री ग्रहण करके विधानसभा प्रभारियों को सौंपने की व्यवस्था की जायेगी।
5 से 15 अप्रैल तक 11 दिवसीय विधानसभा स्तरीय यात्रा का आयोजन
5 अप्रैल 2018 को प्रदेश के संपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ समारोह
यात्रा का शुभारंभ पार्टी के स्थानीय विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व वरिष्ठजनों के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा।
जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी विधायक नहीं है वहां पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा।
यात्रा के गांवों में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जायेगा।
गांवों के निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम भगवान बलरामजी और हल का पूजन उन्नतशील किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से कराया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वरिष्ठ एवं उन्नतशील किसान से कराई जायेगी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में वरिष्ठ एवं उन्नतशील किसानों का गरिमा के साथ शाॅल, श्रीफल, माला आदि के साथ सम्मान किया जायेगा। कम रकबे में अधिक उत्पादन लेने वाले किसान, जैविक खेती और कृषि व उससे संबंधित क्षेत्रों में नवाचार करने वाले किसानों (जैसे बागवानी,पशुपालन,मधुमक्खीपाल,मत्स्यपालन, डेयरी उद्योग) को सम्मानित किया जायेगा।
उन्नतशील किसानों के अनुभवों को साझा कराया जायेगा।
वक्ताओं और मुख्य अतिथि द्वारा राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डाला जायेगा।
यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल पर स्थानीय संगीत मंडली द्वारा सरकार की उपलब्धियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें।
रविवार दिनांक 15 अप्रैल 2018 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर यात्रा का समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा
यात्रा का समापन प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मा. केन्द्रीय मंत्री, राज्य शासन के मा. मंत्री, मा. सांसद की उपस्थिति में किया जायेगा।
समापन समारोह में विधानसभा स्तरीय यात्रा के दौरान सम्मानित किये गये किसानों को मानपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य अतिथि द्वारा राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला जायेगा।
   

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com