विशेष संयुक्त ग्राम सभाओं का आयोजन 14 मार्च को
शासकीय योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की दी जाएगी जानकारी
आदित्य सराठे (8962549766)
रायसेन,ब्यूरो : जिले में विशेष संयुक्त ग्राम सभाओं का आयोजन 14 मार्च को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली इन ग्राम सभाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी तथा जनपद सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलस्टर स्तर पर संयुक्त ग्राम सभाओं के पर्यवेक्षक के लिए खण्ड स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने तथा ग्राम सभाओं में बीएलओ को उपस्थित होने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इन ग्राम सभाओं में राशन दुकानों के लिये खाद्य निगरानी समितियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही उज्जवला योजना के शेष हितग्राहियों की सूची का वाचन किया जाएगा तथा खाद्य पोर्टल पर आधार सीडिंग की जाएगी। ग्राम सभाओं में राजस्व विभाग के तहत अद्यतन मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा तथा स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही आबादी भूमि पर पट्टे वितरण सूची का वाचन एवं पात्र लोगों को सूचीबद्ध भी किया जाएगा।
इसी प्रकार ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास नए हितग्राहियों की वर्ष 2018-19 की सूची का वाचन, जल संरक्षण एवं संवर्धन के नवीन कार्यो को सूचीबद्ध करना, प्रगतिरत कार्यो को पुनः चालू कराने पर चर्चा, 02 जुलाई को फलदार वृक्षारोपण के लिए मनरेगा से पात्र इच्छुक लोगों को सूचीबद्ध एवं योजना के निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आगामी वर्ष 2018-19 की कार्ययोजना लेबर बजट में शामिल किए गए कार्यो का वाचन कर पोर्टल में फ्रीज किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम सभाओं में भावांतर योजना के अंतर्गत रबी फसल पंजीयन की तिथि 24 मार्च होने की जानकारी दी जाएगी तथा किसानों को पंजीयन के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के तहत आशा कार्यकताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरपंच, सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से शतप्रतिशत् टीकाकरण पूर्ण होने तथा कोई भी बालक-बालिका टीकाकरण के लिए शेष न होने का प्रमाणीकरण किया जाएगा एवं प्रेरणा योजना की जानकारी भी दी जाएगी। ग्राम सभाओं में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी जाएगी।
विद्युत विभाग के तहत शत-प्रतिशत विद्युतीकृत पूर्ण ग्रामों का सत्यापन किया जाएगा तथा सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र के विद्युत विहीन मजरे, टोले, पारे आबादी की विद्युत विभाग द्वारा सर्वे की जानकारी दी जाएगी एवं छूटे हुए आबादी क्षेत्र की जानकारी एकत्रित कर विद्युत विभाग को दी जाएगी। साथ ही विद्युत विभाग से संबंधित बिल, ट्रांसफार्मर जलना आदि शिकायतों के निराकरण के लिए 17 मार्च को विद्युत वितरण केन्द्रों पर शिकायत निवारण शिविरों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार बैंक आधार लिंकेज एवं समग्र पोर्टल में आधार सीडिंग 31 मार्च के पूर्व कराने की ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल्या योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिलाओं का पंजीयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माह जनवरी 2018 पेंशन हितग्राहियों सूची का वाचन किया जाएगा तथा 24 मार्च 2018 को जिला स्तर पर आयोजित दिव्यांग विवाह परिचय सम्मेलन की जानकारी दी जाएगी एवं इच्छुक लोगों का पंजीयन किया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com