-->

Breaking News

कलचुरि कलाल समाज का होली मिलन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ



खिलचीपुर : स्थानीय नाहरदा शनिगढ़ मंदिर में रविवार शाम 4 बजे कलचुरि समाज का होली मिलन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसमें सभी समाजजनों ने सपरिवार हिस्सा लिया। तथा *राज राजेश्वर भगवान  श्री साहस्रार्जुन जी महाराज* के जयकारे लगाते हुवे एक मीटिंग भी आयोजित की गई जिसमे सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुवे सभी ने अपने अपने सुझाव रखे व समाज की आगामी गतिविधियों से अवगत करवाया वही महिला शक्ति ने भी अपने अपने सुझाव को समाजजनों के सामने व्यक्त किया  उसके बाद सभी समाजजन ने एक दूसरे को  गुलाल लगाते हुवे होली मिलन समारोह मनाया । *राकेश  जायसवाल (कलाल समाज अध्यक्ष खिलचीपुर)*  ने समाज को सम्बोधित करते हुए समाज में नए जुड़े लोगों को समाज से परिचय कराया । तथा समाज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुरगेला ने युवाओ को सामाजिक कार्य मे बड़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया व कोषाध्यक्ष दिनेश गुरगेला ने समाज के आय के साधन बढ़ाने की चर्चा की तथा रामबाबु जायसवाल ने मंदिर व धर्मशाला को लेकर विचार विमर्श किया। वही सामाजिक बंधुओ सहित महिला शक्ति ने राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान की जयंती प्रतिवर्ष धुमधाम से मनाई जावे जिसमे सभी समाजजन चल समारोह ने उपस्तिथ रहे, व बोर्ड की परीक्षाओ में 75 प्रतिशत से अधिक अंक ले कर आने वाले बालक बालिकाओ को पुरस्कृत करते हुवे उनके माता-पिता का भी सम्मान किया जाए। और समाज की नवीन कार्यकारिणी को लेकर युवाओ ने मंथन किया।

अंत मे सभी ने साथ मे बड़े प्रेम से सहभोज किया.....
इस मौके पर हरिओम गुरगेला, मोनू वर्मा,पीयूष राय,सचिन जायसवाल, प्रवीण वर्मा,पूनम वर्मा,हितेश गुरगेला, जितेंद्र वर्मा,अश्विन, जगन्नाथ वर्मा,श्याम गुरगेला, भूपेंद्र राय, ज्ञानेश मेहरवा ,नरेन्द्र वर्मा सहित अन्य उपस्तिथ रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com