-->

Breaking News

कृषि उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत



आदित्य सराठे (8962549766)
रायसेन,ब्यूरो  : शासन द्वारा किसानों के लिए जले एवं खराब ट्रांसंफार्मर वर्तमान में बकाया राशि का 20 प्रतिशत जमा करने अथवा 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान करने पर बदल दिये जाने का निर्णय लिया गया है। ट्रांसफार्मर यदि 3 माह के अंदर पुनः जल जाएगा, तो बकाया की शर्तध्पात्रता शिथिल करते हुए ट्रांसफार्मर निर्धारित समय-सीमा में बिना कोई राशि जमा कराये तत्काल बदल दिए जाएंगे।

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि ट्रांसफार्मर में जहॉ कृषक, ग्रामवासी परिवहन में सहयोग करते हैं, वहॉ दरें निर्धारित करते हुए परिवहन खर्च की प्रतिपूर्ति विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जाएगी। इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी के समन्वय से परिवहन व्यय की प्रतिपूर्ति की पूरे प्रदेश में सम्मान दरें जारी की जाएंगी। मुख्यमंत्री स्थाई कृषि पंप कनेक्शन योजना में स्थाई कनेक्शन के लिए निर्धारित अंश राशि जमा करने पर अस्थाई कृषि पम्प कनेक्शन के लिए अलग से एनर्जी चार्जेस जमा कराएं बिना ऐसे कनेक्शन पर फ्लैट रेट स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन के समान विद्युत दर से विद्युत प्रदाय एवं बिल सुनिश्चित किया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com