17 मार्च को PM मोदी के हाथों से मध्यप्रदेश को मिलेगा 5वां कृषि कर्मण अवॉर्ड
भोपाल : प्रदेश की शिवराज सरकार को पांचवीं बार वर्ष 2015-16 के लिए कृषि कर्मण अवॉर्ड मिलने वाला है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 मार्च शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नई दिल्ली में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।पुरस्कार के तौर पर पांच करोड़ रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लगातार पांचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने के साथ ही मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है।
यह पुरस्कार 2015-16 में गेहूं उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया जाना है।पुरस्कार लेने मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा दिल्ली जाएंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों, कृषि विभाग के सभी अधिकारियों और कृषि विकास से जुड़ी सभी संस्थाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इसके पहले भी प्रदेश को समग्र और गेहूं उत्पादन के लिए पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2013-14 में भी मध्यप्रदेश को यह पुरस्कार गेहूं उत्पादन के क्षेत्र में मिला था, जबकि वर्ष 2011-12, वर्ष 2012-13 एवं वर्ष 2014-15 में कुल खाद्यान्न उत्पादन में यह अवार्ड मिला।
वही मक्का उत्पादन के लिए 2016 का कृषि कर्मण पुरस्कार बिहार को दिया जाएगा। इसके पहले बिहार को 2012 में धान और 2013 में गेहूं की बेहतर उत्पादकता के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है।
गौरतलब है कि इस दौड़ में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु भी थे। मालूम हो कि इस साल अल्पवर्षा के कारण रबी फसलें प्रभावित हुई थीं और सरकार ने 4 हजार 600 करोड़ रुपए की सहायता किसानों को बांटी थी। वहीं, 4 हजार 800 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड फसल बीमा भी बांटा गया था।पारम्परिक रूप से सर्वाधिक गेहूं उत्पादन वाले हरियाणा और पंजाब को भी मध्यप्रदेश ने पीछे छोड़ दिया है। गेहूं उत्पादन में वर्ष 2014-15 के मुकाबले वर्ष 2015-16 में 7.64 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2014-15 में गेहूं उत्पादन 171.03 लाख टन था, जो 2015-16 में बढ़कर 184.10 लाख टन हो गया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com