खेतों पर लहलहा रही थी अफीम, पुलिस के उड़े होश
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर एसपी के नेत्रत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी तो सबके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दो एकड़ खेत पर लहलहा रही अफीम की खेती देखकर सबके होश घाबड़ हो गए। आनन-फानन में एसपी सहित आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूखेतों पर लहलहा रही थी अफीम, पुलिस के उड़े होशचना के बाद जिला मुख्यालय से आए हुए बल ने पूरे गांव को घेर लिया है। आने-जाने वालों पर पहरा बैठा दिया गया है।मुख्य आरोपियों को पुलिस के आने भनक पहले ही लग गई थी। इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कुछ आरोपियों को पकड़ा लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है। सूत्रों की मानें तो खेत में तैयार हो रही फसल की कीमत करोड़ों आंकी जा रही है। ये पूरा मामला जिला मुख्यालय से महज 25 किमी. दूर बरगवां थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव का है।पुलिस अधीक्षक विनीत जैन सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा एवं बरगवां टीआई आरपी सिंह के साथ पुलिस बल सोमवार अलसुबह करीब ६ बजे मनिहारी गांव में छापेमारी की। गांव के लोगों को इस बात की भनक पहले ही लग गई थी कि पुलिस आने वाली है। जिसकी वजह से मुख्य आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
प्रदेश का पहला मामला
मध्यप्रदेश सहित जिले में अभी तक इस प्रकार का यह पहला मामला है। जब इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ तो इस धंधे में शामिल बड़े लोगों की ओर पुलिस इशारा कर रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रसूखदार लोगों के इशारे पर ही गांव के लोगों से अफीम की खेती कराई जा रही थी। फिलहाल पुलिस मनिहारी गांव में डटी हुई है।जिससे मामले से जुड़े आरोरी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो सके।पुलिस आधिकारियों का मानना है कि, गांव में काफी समय पहले से अफीम की खेती की जा रही है। यही वजह है कि पौधे बड़ा रूप ले चुके हैं। लेकिन शातिर आरोपियों ने पुलिस को इसकी भनक नहीं लगने दी। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि भले ही पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों की इसकी जानकारी न रही हो लेकिन बरगवां थाने के पुलिस स्टाफ को इस अवैध धंधे की जानकारी निश्चित रूप से रही होगी। जब यह कहा जा रहा है कि इसमें बड़े लोगों के नाम शामिल हैं ऐसे में बरगवां पुलिस पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल जो भी हो पुलिस ने यह कार्रवाई कर जिले में नशे का अवैध करोबार करने वालों में दहशत पैदा कर दी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com