51 कलश लेकर चली बालिकाएं, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
धार : धारद्ध नौगांव स्थित श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत गुरुवार से की गई। कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई और हवन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को सुबहसाढ़े नौ बजे सिध्दि विनायक गणेश मंदिर नौगांव से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा हनुमान चौकए लालबाई माता मंदिरए साईमंदिरए झंडा चौकए तेली वाड़ाए लक्ष्मीनारायण मंदिर से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। 51 कन्या सिर पर कलश लेकर चल रही थी। बैंड बाजे और बग्गी में शिखर कलश भी रखा हुआ था। यात्रा का जगह.जगह स्वागत किया गया। शिखर कलश की स्थापना हनुमान जयंती पर होगी। कार्यक्रम के पहले दिन हवन हुआ। हवन में 5 यजमानों ने आहूति दी। शुक्रवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च को हनुमान जयंती पर कलशए ध्वजा की स्थापना होगी। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से होगा। वहीं भगवान हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। वहीं शाम को 4 बजे से महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। इस दिन यज्ञ की पूणार्हूति भी रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com