-->

Breaking News

श्री विष्वकर्मा जांगीड़ सुतार समाज धार की बैठक सम्पन्न


धार । विष्वकर्मा भगवान की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं नवीन मंदिर के पूजनए गंगा पूजन तथा भगवान का नगर भ्रमण शोभायात्रा धूमधाम से मनाने हेतु एक बैठक समाज के नवीन मंदिर पौ चैपाटी पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबुलाल शर्मा एवं लक्ष्मीनारायण शर्माए नाना भाई ने की। बैठक में आगामी 20 अप्रैल को भगवान विष्वकर्मा] राम दरबार एवं माता लक्ष्मी जी की मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं वास्तु पूजाए गंगा पूजन तथा भगवान का नगर भ्रमण शोभायात्रा का आयोजन करने हेतु चर्चा की गई। बैठक में समाज की समस्त महिलाऐ एवं पुरूषों ने अपने.अपने विचार रखे। वही आगामी बैठक दिनांक 1 अप्रैल  को सांय 8 बजे समाज के मंदिर में आयोजित करने का निर्णय लिया जिसमें समस्त समाजजन को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया। बैठक का संचालन सुदामा शर्मा ने किया। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी लोकेष शर्मा ने दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com