-->

Breaking News

अमलई मे 5 वर्षीय बच्ची के हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल पकड़ने एवं पुलिस की कार्यशैली को दुरुष्त करने की मांग को लेकर शहडोल कमिश्नर के नाम कोतमा एस.डी.एम. को शिवसेना ने सौपा ज्ञापन



अमलई मे 5 वर्षीय बच्ची के  हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल पकड़ने एवं पुलिस की कार्यशैली को दुरुष्त करने की मांग को लेकर शहडोल कमिश्नर के नाम कोतमा एस.डी.एम. को  शिवसेना ने सौपा ज्ञापन



अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979


शिवसेना शहडोल संभाग प्रभारी मा. बी.एल. पनिका उर्फ राजवीर जी के आदेश पर अनूपपुर जिला सचिव पवन पटेल के नेतृत्व में दिनांक 07/03/2018 को अमलई मे हुये 05 वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर उसे मौत के घाट उतारा गया, जिसका आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, उक्त हत्याकांड मामले में श्रीमान शहडोल कमिश्नर महोदय के नाम कोतमा एस.डी.एम. श्री मिलिंद नागदेव महोदय को शिवसैनिकों ने ज्ञापन सौंपा है, जिसमे यह उल्लेख किया है कि अमलई मे इस तरह 5 वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता पूर्वक रेप कर हत्या करना पुलिस की नाकामी को उजागर करता है, इससे यह भी स्पष्ट होता है कि मुजरिमों के दिलो मे पुलिस से कोई भी डर नही है इस लिये ऐसे मर्डर वो खुले आम कर रहे हैं, ज्ञापन मे शिवसेना ने यह मांग किया है कि उक्त हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल पकड़ने एवं शहडोल जिला पुलिस की कार्यशैली को दुरुष्त करने के कड़े निर्देश कमिश्नर महोदय द्वारा तत्काल दिये जायें अन्यथा शिवसेना उग्र प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी,

उक्त कार्यवाही मे शिवसेना भालूमाणा नगर उपप्रमुख अंकित मिश्रा, धीरेन्द्र मिश्रा मुख्य रूप से शामिल रहे ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com