-->

Breaking News

सुरक्षा के प्रति जागरूक करने सुरक्षा सप्ताह में ओपीएम ने निकाली रैली


सुरक्षा के प्रति जागरूक करने सुरक्षा सप्ताह में ओपीएम ने निकाली रैली

अमलाई।   प्रदीप मिश्रा - 8770089979

47 वां सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ओपीएम सेफ्टी विभाग द्वारा रैली निकाली गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में लोगो को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने रैली निकाली गई जिसमे ओपीएम शिक्षण केंद्र के विद्द्यार्थी और ओपीएम के कर्मचारी शामिल रहे। सेफ्टी अधिकारी प्रशांत सिंह और कल्याण अधिकारी नागेंद्र यादव ने बताया कि हर वर्ष सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत रैली निकाल कर विविध कार्यक्रम किये जाते है कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की भरपूर प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। सेंट्रल सुरक्षा कमेटी ओरियंट पेपर मिल के चेयरमैन राजीव सबनि द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर ओपीएम गेट से रवाना किया गया। जिसमें ओपीएम के वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जयंत श्रीवास्तव एवं महाप्रबंधक संजय सिंह , नागेंद्र मालिक , संजीव जैन , डॉ आरके सिंह , डॉ वीरेंद्र द्विवेदी , अभय गुप्ता , सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा , एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली ओपीएम गेट से होते हुए पानी टंकी एवं कालोनी भ्रमण करते हुए पुनः ओपीएम गेट पर आई जहां नागेंद्र यादव एवं प्रशांत सिंह  द्वारा रैली में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया । रैली में सुरक्षा संबंधी बैनर , लाऊड स्पीकर सहित सुरक्षा संबंधित सावधानियों एवं नारों के साथ उद्द्घोष किया गया उद्द्योग में कार्य के दौरान सुरक्षा हैलमेट , सेफ्टी जूता , ईयर प्लग , दस्ताना , पहनकर ही कार्य पर उतरे कर्मचारियों को समझाइश दी गई वाहन चलाने के दौरान सुरक्षा का ध्यान , गैस के इस्तेमाल के समय सावधानी रखना सबंधित विषयों पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई यह रैली कार्यरत कर्मचारियों और कालोनी वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com