-->

Breaking News

फुलमाली समाज ने माता सावित्री बाई फुले की पुन्यतिथि मनाई


खिलचीपुर : फुले ब्रिगेड  संयुक्त फूल माली समाज खिलचीपुर के द्वारा माली मंदिर प्रांगण में माता सावित्रीबाई फुले की 121 वी पुण्यतिथि मनाई गई। ओ.बी.सी. के अध्यक्ष प्रेम मालाकार के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया गया कि सावित्री देवी फुले भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका रही जिन्होंने संघर्ष कर  समाज को शिक्षित किया। जिस समय महिलाओं एवं कन्याओं का बाहर निकलना भी मुश्किल था, एवं उन्हें पढ़ाने पर पूर्णता प्रतिबंध था, ऐसे समय में उन्होंने भारत का पहला महिला स्कूल खोला, जब वह पढ़ाने जाती थी तो लोग उन पर कीचड़ फेंक दिया करते थे,इसलिए वह अपने साथ एक और साड़ी रखती थी और स्कूल में जाकर उसे बदलती थी।इतने विरोध के बावजूद उन्होंने महिलाओं को एवं कन्याओं को शिक्षा देना जारी रखा, और आगे चलकर महिलाओं के लिए कई प्रकार के रचनात्मक कार्य किए।  कार्यक्रम में युवाओं ने भी अपने विचार रखें एवं सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने संकल्प लिया कि समाज में शिक्षा का प्रसार और प्रगाढ़ तरीके से किया जाएगा, एवं कुरीतियों को खत्म किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रभारी आनंद जी के द्वारा किया गया एवं आभार  गौतम जी के द्वारा किया गया।  तहसील प्रभारी नीरज मालाकार, मीडिया प्रभारी महेश मालाकार, राहुल मालाकार ,योगेश मालाकार , गोलू मालाकार , दीपक मालाकार, सचिन मालाकार, यीशु मालाकार, राकेश मालाकार, चमन मालाकार, चंदन मालाकार, पंकज मालाकार, ललित मालाकार, कान्हा मालाकार,  सहित फुले ब्रिगेड टीम के  सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com