-->

Breaking News

राज्यपाल ने सैयदना साहब से सौजन्य भेंट की, मजार ए नज़्म में जियारत की



उज्जैन : दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन आईं राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने सोमवार को कमरी मार्ग स्थित मज़ारे नज़मी परिसर में बोहरा समाज के धर्मगुरू हिज होलीनेस सैयदना आलीकद्र मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने सैयदना साहब से कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें उपहार दिया। सैयदना साहब ने भी राज्यपाल को भेंटस्वरूप शॉल और माला दी। राज्यपाल ने सैयदना साहब से औपचारिक चर्चा भी की। इस दौरान विधायक डॉ.मोहन यादव और श्री जगदीश पांचाल मौजूद थे। सैयदना साहब ने विधायक एवं श्री पांचाल को भी शॉल भेंट की।

सैयदना साहब से सौजन्य भेंट के उपरान्त राज्यपाल ने मज़ारे नज़मी परिसर में स्थित बोहरा धर्मगुरूओं की मज़ारों पर भी अकीदत की माला पेश कर जियारत की। इस दौरान विधायक डॉ.मोहन यादव मौजूद थे।

   
 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com