बच्चों से मिलना था इसलिए उज्जैन आने के बाद सबसे पहले यहीं आई : राज्यपाल आनंदीबेन
गर्भवती माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए, बच्चे ही देश का भविष्य हैं, वे बढ़ेंगे तभी देश बढ़ेगा, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती माताओं और बच्चों से भेंट की
उज्जैन : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार को अपने दो दिवसीय उज्जैन प्रवास के दौरान सबसे पहले सिंधी कॉलोनी प्रकाश नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची तथा वहां गर्भवती माताओं और बच्चों से मिलीं। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से मिलना था इसलिए उज्जैन आने के बाद सबसे पहले वे बच्चों से मिलने के लिए आईं हैं।
उज्जैन : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार को अपने दो दिवसीय उज्जैन प्रवास के दौरान सबसे पहले सिंधी कॉलोनी प्रकाश नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची तथा वहां गर्भवती माताओं और बच्चों से मिलीं। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से मिलना था इसलिए उज्जैन आने के बाद सबसे पहले वे बच्चों से मिलने के लिए आईं हैं।
राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को फलों की टोकरी उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं और छोटे बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। गर्भवती माताओं को ऐसा भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए जो स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी हो। बच्चों के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उनके विकास के वर्षों में बहुत सहायता करता है।
बच्चे बढ़ेंगे तभी देश का विकास हो सकेगा। गर्भावस्था में महिलाओं को विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए इसी उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 6000 रूपए की आर्थिक सहायता गर्भवती माताओं को सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है ताकि उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए और मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आ सके।
गर्भवती माताओं और बच्चों को यदि हम सुरक्षित कर पाने में सफल होंगे तो ही स्वर्णिम और उज्जवल भारत का सपना साकार हो सकेगा। बच्चों से मिलने के पश्चात राज्यपाल श्रीमती पटेल ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि कितने बच्चे समय पर आते हैं तथा उन्हें मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं।आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर राज्यपाल द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई।
सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि आंगनवाड़ी केंद्रों में विगत कुछ दिनों से मंगल उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों का जन्मदिवस, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचने के पश्चात राज्यपाल का स्वागत परियोजना अधिकारी श्रीमती झनक सोनाने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आरती भारती द्वारा किया गया। इसके बाद मंगल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यपाल ने छोटे बच्चों को अन्नप्राशन कराया, जिन बच्चों का जन्मदिन था उनके साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा गर्भवती माताओं की गोद भराई कर सम्मान किया। राज्यपाल द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभान्वितों से चर्चा भी की गई।
इस दौरान विधायक डॉक्टर मोहन यादव, कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर उपसंचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश गुप्ता, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री साबिर अहमद सिद्दीकी एवं अन्य अधिकारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com