-->

Breaking News

शिक्षको के प्रशिक्षण हेतु विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित


आदित्य सराठे (8962549766)
रायसेन,ब्यूरो  : राज्य शिक्षा केन्द्र ने आगामी शिक्षण सत्र में माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण दिलवाने हेतु विषय विशेषज्ञों से आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये हैं। योग्यता संबंधी विवरण एजुकेशन पोर्टल तथा डाइट, जिला शिक्षा केन्द्र के सूचना पटल पर देखे जा सकते हैं। शासकीय विद्यालयों में सेवारत शिक्षक एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध लिंक http://www.educationportal.mp.gov.in/OTMS/default-asp पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।  अर्हताधारी सेवारत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में मास्टर फेसिलिटेटर, फेसिलिटेटर (केआरपी, एसआरडी,डीआरजी, एमटी) के लिए राज्य, जिला एवं विकासखण्ड स्तर हेतु आनलाइन आवेदन कर सकते है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com