भाजपा महिला स्व सहायता समूह की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न
अनूपपुर। प्रदीप मिश्रा - 8770089979
भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में मंगलवार के दिन भाजपा महिला स्व सहायता
समूह की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा
जिलाध्यक्ष आधारामज वैश्य एवं विशिष्ट अतिथि राम दास पुरी जी श्रीमती
इंद्राणी सिंह जीतेन्द्र सोनी कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, षिवरतन
वर्मा (भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूपपुर) उपस्थित रहे। बैठक में जिले भर से आई
हुई महिला स्व सहायता समूह के सभी बहनों को भाजपा जिला अध्यक्ष आधा राम ने
संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों
तक पहुंचाएं हितग्राहियों के घरों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चैहान द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं गरीबों के लिए लागू की गई हैं उस को अवगत
कराते हुए उसका लाभ दिलाने का काम करें कई ऐसी योजनाएं आज भी हैं जिनकी
जानकारी जमीनी स्तर पर लोगों को नहीं हो पा रही है समूह की महिलाएं घर-घर
जाकर इस कार्य को बखूबी निभा सकती हैं बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं
सभी अतिथियों द्वारा कार्य कारिणी की सदस्याओं को प्रदेश की भाजपा सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वसहायता समूहों के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करने
का मार्गदर्शन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए। रश्मि खरे (जिला
संयोजक) द्वारा स्वसहायता समूहों की बहनों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर
बनाने के लिए योजनाओं की जानकारी देकर ग्राम स्तर तक पहुंचने का आह्वान
किया गया। इस बैठक में जिला अनूपपुर के तीनों विधानसभा क्षेत्र के 14
मण्डलों की कार्य कारिणी सदस्य बहनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम
का का सफल मंच संचालन एवं आभार व्यक्त श्रीमती रेखा द्विवेद्वी (जिला सह
संयोजक) द्वारा किया गया। रश्मि खरे (जिला संयोजक) द्वारा बैठक में उपस्थित
सभी अतिथियों एवं सदस्य बहनों को सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
उपरोक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजेष सिंह के द्वारा दी गई।
भाजपा महिला स्व सहायता समूह की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न
Reviewed by mponlinenews.com
on
Wednesday, March 14, 2018
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com