-->

Breaking News

विज्ञान फिल्मों की समालोचना के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया आईजीएनटीयू के पत्रकारिता विभाग में तीन दिवसीय विशेष कोर्स आयोजित


विज्ञान फिल्मों की समालोचना के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया

आईजीएनटीयू के पत्रकारिता विभाग में तीन दिवसीय विशेष कोर्स आयोजित

अमरकटंक / प्रदीप मिश्रा - 8770089979

पत्रकारिता छात्रों को पर्यावरण, विज्ञान, महिला और बाल फिल्मों की समालोचना के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय साइंस फिल्म एप्रिसिएशन एंड ओरिएंटेशन कोर्स आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख फिल्म समालोचकों ने छात्रों को विज्ञान आधारित फिल्म निर्माण की चुनौतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के तत्वावधान में विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, केंद्र सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में तीन दिनों तक विज्ञान आधारित फिल्मों का प्रदर्शन कर छात्रों को इनके निर्माण संबंधी तकनीकी ज्ञान को समझाया गया। इसमें प्रयुक्त भाषा, कला और सामाजिक चित्रण को विज्ञान के साथ जोड़ते हुए इनमें निहित संदेशों को समझाने की कोशिश की गई। इसमें डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च, भोपाल के फिल्म एडिटर पी.के. निगम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन के पूर्व छात्र और पुरस्कृत फिल्म निर्माता श्रीनिवास ओली विभिन्न फिल्मों के प्रदर्शन के बाद इनके निर्माण संबंधी तकनीकी पहलुओं को बताया। स्वतंत्र फिल्म निर्माता राजू कुमार ने कम बजट में फिल्म निर्माण के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने छात्रों को फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों की रचनात्मकता को निखारने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में डीन और विभागाध्यक्ष प्रो. मनुकोंडा रविंद्रनाथ, डीन प्रो. नवीन शर्मा, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. राघवेंद्र मिश्रा, डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मानस प्रतिम गोस्वामी, डॉ. कृष्णामूर्ति बी.वाई, अभिलाषा एलिस टिर्के सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।ेट प्रदान करते कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी और अन्य अतिथि।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com