ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने हेतु संबंधित एसडीएम प्रति सप्ताह करें समीक्षा- कलेक्टर
ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने हेतु संबंधित एसडीएम प्रति सप्ताह करें समीक्षा- कलेक्टर
अनूपपुर / कलेक्टर अजय शर्मा ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने हेतु संबंधित एसडीएम को प्रति सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। आपने कहा कि जहां नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं, उन्हें शीघ्र चालू किया जाय। विद्युत बिल जमा नहीं होने के कारण नल-जल योजनाओं की लाईनें नहीं काटी जांय। ऐसे स्थान जहां पेयजल परिवहन की आवश्यकता है। उन्हें चिन्हित कर सूची जनपद पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तथा नगरीय निकायों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में प्रस्ताव भेजे जांय। हैण्डपंप के संधारण, संचालन हेतु मोबाइल वैन की व्यवस्था की जाय, जिनके नम्बर तथा उनमें कार्य करने वाले प्रभारी के मोबाइल नम्बर, संबंधित एसडीएम, जनपद पंचायत कार्यालय एवं तहसीलदार को उपलब्ध कराएं जांय। सभी एसडीएम अनुविभाग स्तर पर प्रति सप्ताह बैठक लेकर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करें तथा समय-सीमा की बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com