-->

Breaking News

ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश


ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर /pradeep mishra 8770089979
कलेक्टर अजय शर्मा ने समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के ओला प्रभावित किसानों को समय पर उनके नुकसान का आंकलन कर राहत राशि वितरित कर दी जाय। कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रभावित किसानों के बैंक खाते एवं आईएफएससी कोड का विवरण सर्वे के दौरान ही संकलित कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरित करने की जवाबदारी उप संचालक कृषि, सहायक संचालक कृषि तथा तहसीलदार की संयुक्त रूप से होगी। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  कलेक्टर शर्मा ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि रिकार्ड रूम में प्रस्तावित कार्य शीघ्रता के साथ कराएं, जिससे राजस्व रिकार्डों का संधारण व्यवस्थित रूप से हो सके। आपने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय पट्टो के वितरण की सूची तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण की प्रस्तावित तिथियां निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com