कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं
कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा 8770089979
कलेक्टर अजय शर्मा ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में प्राथमिक शाला पकरीटोला में एमडीएम के तहत कार्यरत रसोईयां मुन्नीबाई सिंह ने मानदेय एवं पुनः रसोईयां का कार्य करने की अनुमति, ग्राम सेंदुरी के मेघसाय राठौर ने किए जा रहे भूमि के सीमांकन को रोके जाने, सामतपुर के मूलचंद राठौर ने भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने, वार्ड नं. 2 अनूपपुर निवासी लीलावती महरा ने अतिक्रमण हटाए जाने, ग्राम कल्याणपुर तहसील जैतहरी निवासी लालमन कुशवाहा ने खसरा नम्बर इंटरनेट रिकार्ड में सुधरवाने, ग्राम खोड़री वेंकटनगर निवासी दलबीर सिंह मार्को ने जंगल में अवैध रूप से पेड़ कटाई के संबंध में आवेदन दिया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com